बांदा। कमरे में बेड के नीचे अचेत मिले किराना व्यापारी को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई कि नशे की हालत में बेड से नीचे गिरकर मौत हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मढि़यानाका मोहल्ला निवासी रामरतन गुप्ता (40) शनिवार को सुबह कमरे में बेड के नीचे पड़ा मिला। मां चंद्रकली किचन गई तो परिजनों को जानकारी दी।। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां रामरतन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई प्रकाशचंद्र ने बताया कि रामरतन की पत्नी सपना एक बेटी व एक बेटे के साथ होली का पर्व मनाने मायके कानपुर देहात के अकबरपुर गांव गई हुई हैं। कई साल से वह शराब का लती है।
आशंका जताई कि बेड से गिरकर मौत हुई है। बताया कि पैतृक गांव मटौंध के पटना गांव में रहते थे। चार माह पहले खुद की किराना की दुकान थी। नशेबाजी में दुकान भी खत्म हो गई। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि रामरतन नशे का आदी था। इसी के चलते मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।