बांदा। यमुना नदी में मंगलवार को युवती का शव उतराता मिला। परिजन पुल से गिरने की आशंका जता रहे हैं।
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोडार गांव निवासी मालती (22) का शव चिल्ला थाना क्षेत्र के नए पुल से नीचे नदी में पड़ा मिला। पुलिस ने नाव से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता हीरालाल निषाद ने बताया कि वह गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है।
गाजियाबाद से पुत्री मालती को लेकर वह सोमवार को कानपुर आया था। कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से उसे बांदा डिपो की रोडवेज में बैठाकर वह कानपुर में रुक गया था। वह महाखेरा गांव में मौसी के घर जाने के लिए चिल्ला में उतर गई। मौसरे भाई हर्ष को फोन करके उसे चिल्ला के नए पुल पर बुलाया। जब हर्ष पुल पर पहुंचा तो मालती का बैग और मोबाइल पड़ा मिला था। चिल्ला थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हादसा या खुदकुशी के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबकर मौत होने की पुष्टि की गई है।