फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस आत्महत्या मान रही है। एक अन्य घटना में कच्चे घर में किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी रवि यादव (30) पुत्र रामलाल यादव का शव शुक्रवार को दोपहर घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
ग्रामीणों के मुताबिक दो वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से परेशान था। युवक खेतीबाड़ी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी पुष्पा निषाद (13) पुत्री रामकिशोर ने शुक्रवार को दोपहर कच्चे घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता ने बताया कि गल्ला निकालने के बाद बहाने पुष्पा ने दूसरे घर जाकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त वह और उसकी मां कानाखेड़ा गांव ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गए थे। लौटकर आने पर पुत्र रोहित व पुत्री सविता ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें