फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेड़ पर लटका मिला शव, पिता बोला हुई हत्या

Fri, 27 Mar 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (कमासिन)। कमासिन कस्बा से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ। सुबह-सुबह जब राहगीरों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी। पिता का आरोप है कि प्रेमिका ने उसे रात में घर बुलाया था, सुबह मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि कस्बा के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त कराया। शव की पहचान बबेरू थाना क्षेत्र के जिगरैनी गांव का निवासी 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी।



मृतक के पिता कमलेश ने पुलिस को बताया कि राहुल का प्रेम प्रसंग बीते दो सालों से थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती से चल रहा था। दोनों फोन पर बातचीत करते थे, बीते बुधवार की देर शाम युवती ने राहुल को अपने घर बुलाया था। जिसके बाद उसका शव यहां मिला। दिवंगत युवक के पिता ने युवती व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




वहीं थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें