फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौरंग खदान पट्टेदार पर असलहे तानकर दो लाख वसूले

Fri, 27 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी तहसील के सांड़ी गांव में स्थित मौरंग खदान खंड-एक के पट्टा संचालक पर दर्जन भर लोगों ने असलहे तान कर दो लाख रुपये वसूल लिए और 25 लाख की रंगदारी मांगी। खदान संचालक ने सात नामजद और चार अज्ञात लोगों पर हत्या की धमकी देकर वसूली करने सहित कई धाराओं में पैलानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




गाजियाबाद निवासी खदान संचालक (पट्टाधारक) अंकित सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 15 मार्च को शाम खदान के रास्ते पर गोशाला के पास अवैध असलहों से लैस लोगों ने धमकाते हुए उस पर असलहे तान दिए और 25 लाख रुपये रंगदारी समेत रोजाना छह ट्रक मौरंग देने की मांग की। न देने पर खदान बंद करा देने की धमकी दी।



पट्टाधारक का कहना है कि उसने अपनी जान बचाने के लिए दो लाख रुपये तत्काल दे दिए। असलहाधारियों ने शेष पैसा जल्द अदा करने को कहा। आरोपियों में दो लोग अपराधी और जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। पट्टाधारक ने कहा है कि घटना की वीडियो उसके पास है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर खपटिहाकलां गांव निवासी मोहित शुक्ला उर्फ छोटा, राहुल सिंह, मधुराज वर्मा, रुद्रप्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह, शोभित सिंह, महेश द्विवेदी, जवाहर लाल तिवारी और चार अन्य अज्ञात पर जान से मारने की धमकी देकर वसूली, दंगा, बलवा, शांतिभंग के इरादे से अपमान आदि की पांच बीएनएस धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। निरीक्षक हरिशरण सिंह को विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें