बांदा। श्री बागेश्वरधाम हनुमंत कथा व दिव्य दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे। बांदा की वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में 17 से 19 जनवरी तक तीन दिन बालिकाएं मंच की शोभा बनकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन
एसीडी स्टूडियो की निर्देशक नृत्य गुरु निशा गुप्ता ने बताया कि उनके निर्देशन में संस्थान की 80 बालिकाएं और कई महिलाएं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इन सभी ने कई दिनों से अभ्यास और तैयारियां की हैं। उनमें काफी उत्साह है। शुक्रवार को पूर्व संध्या पर देर रात तक रिहर्सल किया।