बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बालाजी सरकार हनुमानजी को मल्टी टैलेंटेड भगवान बताया है। उन्होंने कहा कि उनके स्मरण मात्र से जीवन के कष्टों का हरण होता है। बताया कि हनुमानजी की कृपा से जनमानस में सनातन धर्म के प्रति जन जागृति आएगी और जीवन को सरल व सहज बनाकर भगवान को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हनुमंत कथा का आयोजन चढ़ावा के लिए नहीं बल्कि सनातन धर्म के बढ़ावा के लिए करते हैं।
उन्होंने सरकारों से वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने और गुरुकुल खोलने का आह्वान किया। कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियां धर्मध्वज लहरा सकेंगी। बुंदेलखंड पृथक राज्य बने या न बने लेकिन यहां के हर जिले में बागेश्वरधाम जैसा अस्पताल बन जाए। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे चित्रकूट से चलकर बांदा पहुंचे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शहर के एक होटल में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने केन नदी किनारे बसे बांदा की भूमि को अद्भुत व विशेष बताया। कहा कि उन्होंने भगवान कामतानाथ की परिक्रमा व दर्शन करके भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की है और एक दिन उनकी प्रार्थना अवश्य स्वीकार होगी।
बताया कि आक्रांताओं ने सदियों तक भारत की शिक्षा व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया, तभी स्कूलों में ग से गणेश के स्थान पर गधा पढ़ाया जाता है। उन्होंने बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन को बचाने के लिए वैदिक शिक्षा की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने सभी नेताओं और अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अनिवार्यता लागू करने की बात कही। कहा कि जिस दिन मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने लगेंगे, वहां की शिक्षा व्यवस्था सुधर जाएगी और देश की व्यवस्थाओं में अपने आप सुधार आने लगेगा।
बांदा समेत देश के युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सभी सियासी पार्टियों को जातिवाद को छोड़कर देश के युवाओं के बारे में सोचना होगा और बेरोजगारी को दूर भगाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि इस देश में यह विडंबना है कि यहां दारू सस्ती और दवा महंगी है।
प्रवीण को बताया सनातन धर्म के प्रति निष्ठावान
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कथा आयोजक और बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक भाजपा नेता प्रवीण सिंह को सनातन में निष्ठा रखने वाला धर्मनिष्ठ बताया। कहा कि अब वह बागेश्वरधाम के कृपापात्र बन गए हैं और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। बताया कि आगामी महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में होने वाले कन्या विवाह महोत्सव में भी प्रवीण सिंह शामिल होंगे और सहयोग देंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान कथा आयोजक प्रवीण सिंह के सिर पर हाथ रख बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने अपना आशीर्वाद दिया और निरंतर सनातन धर्म के बढ़ावा के लिए काम करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में पत्रकारों के बीच नककटा, ठठरी के बरे जैसे बुंदेलखंडी शब्दों का भी रोचक प्रयोग किया।
स्वच्छता सेनानियों ने की पहले दिन की कथा की आरती
फोटो - मवई बाईपास पर कथा का रसपान कराते पंडित धीरेंद्र शास्त्री। संवाद
फोटो - कथास्थल पर लगे आस्था के महाकुंभ में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
-
जातिवाद के दंश को समाप्त करने के लिए बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मवई बाईपास में आयोजित पहले दिन की कथा के समापन पर नगर पालिका के स्वच्छता सेनानियों को श्री हनुमान जी की आरती उतारने का अवसर प्रदान किया। आरती उतारने का सुअवसर मिलने पर स्वच्छता सेनानी गदगद हो गए। पहले दिन की कथा में उन्होंने मंच से सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए बांदा वासियों का आह्वान किया। कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक-एक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने दूर दूर से आए पत्रों काे पढ़कर लोगों की समस्याओं का सरल समाधान बताया। उन्होंने बांदा-चित्रकूट की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यह वही धरती है जहां भगवान श्रीराम को वनवास के दौरान करीब 12 वर्ष तक शरण मिली थी और इसी पावन धरा ने भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया। बागेश्वरधाम ने कहा कि बिना चोंट खाए कोई भी महान नहीं बन सकता। उन्होंने अपना संस्मरण सुनाते हुए कहा कि 20 वर्षों तक खुद भी बहुत कष्ट झेला है और बालाजी की कृपा से उन्होंने मुकाम हासिल किया है। उन्होंने हनुमान चालीसा की चौपाई संकट कटे मिटे सब पीरा की व्याख्या करते हुए कहा कि संकट के समय घबराना नहीं चाहिए बल्कि संकटमोचन का ध्यान करके उनकी कृपा प्राप्त करनी चाहिए।
फोटो - 22 प्रेसवार्ता में बोलते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री। संवाद- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
फोटो - 22 प्रेसवार्ता में बोलते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री। संवाद- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
फोटो - 22 प्रेसवार्ता में बोलते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री। संवाद- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
फोटो - 22 प्रेसवार्ता में बोलते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री। संवाद- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
फोटो - 22 प्रेसवार्ता में बोलते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री। संवाद- फोटो : जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।