फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटी युवक के साथ गई, आहत पिता ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव के युवक के साथ बेटी के चले जाने से आहत पिता ने फंदा लगा लिया। घर के आंगन में उनका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के एक गांव निवासी 55 वर्षीय किसान ने शुक्रवार की सुबह घर के आंगन में लगे बांस से साफी का फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन जागे तो फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। बेटे ने बताया कि उसकी तीन बहनें हैं। दो शादीशुदा है। 18 वर्षीय बहन बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। नवरात्र में उसकी शादी तय होनी थी। पिता लड़का देख चुके थे। इस बीच 13 सितंबर को वह गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई।
विज्ञापन

पिता ने देहात कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लोकलाज व मान मर्यादा के चलते वह परेशान रहते थे। इसी के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। पिता के पास नौ बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते थे। घर में मां है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि किसान की बेटी गांव के एक युवक के साथ चली गई है। घटना के अगले दिन युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन इसी गम में खुदकुशी की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें