फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली के विरोध में बेलन फौज का प्रदर्शन

Sat, 03 Sep 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं बेलन फौज की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका परिषद द्वारा भवन व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में टैक्स बढ़ाने का विरोध और भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए अधिशासी अधिकारी के निलंबन की मांग को लेकर सदस्यों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, बेलन फौज ने भी प्रदर्शन कर टैक्स बढ़ाने का विरोध किया। शनिवार को नगर पालिका परिषद सदस्यों ने कचहरी में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनकी मांगों पर तवज्जो न दी गई तो छह सितंबर (मंगलवार) से आमरण अनशन शुरू करेंगे। डीएम अथवा उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक बुलाने समेत कई मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में सदस्य राम प्रताप राजपूत, कोहिनूर, भारत प्रजापति, सुधीर कुमार प्रजापति, गुड़िया देवी, दिनेश कुमार, जुबैदा खातून, मुन्नी देवी गुप्ता, मधु त्रिपाठी, मीना चौरसिया, मुकेश कुमार, अजीजुल हक, पार्वती, रामदुलारी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, लल्लू खां, संजीव निगम, मोहम्मद तौफीक अंसारी, मोहिनी देवी राजपूत आदि शामिल रहे। उधर, बेलन फौज कमांडर पुष्पा गोस्वामी की अगुवाई में महिलाओं ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि स्वकर प्रणाली के नाम पर कई गुना टैक्स बढ़ाया गया है। स्वकर प्रणाली वापस न लिया तो नगर पालिका में नारी शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रूपा चौहान, किरन, सुनीता, बसंती, केसर, गीता, कुसमा, केता, गुड़िया, हेलन, रईसा, राजू, शगुफ्ता, सरोज, गोलमणि, सुशीला, मधु, हसीना, प्रभा और सुशीला तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें