फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की दीवार गिरने से महिला की मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
दीवार ढही
विज्ञापन
बांदा। दीवार गिरने से दबकर एक राहगीर महिला की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। उधर, अतर्रा में निर्माणाधीन कालेज का छज्जा ढहने से राजगीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर गांव की चुनकीवा (57) पत्नी बाबूलाल राजपूत शुक्रवार को देर शाम कूड़ा फेंकने जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी की दीवार अचानक ढह गई। वह मलबे में दब गई। नजदीक स्थित घर के सामने दरवाजे पर बैठी गीता (35) पत्नी सतेंद्र कुमार भी दब गई। पड़ोसियों और परिजनों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


चुनकीवा की मौत हो चुकी थी। गीता को इलाज के लिए सीएचसी बबेरू ले जाया गया। शनिवार को पुलिस ने चुनकीवा के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका का पति एक साल पहले दुर्घटना में विकलांग हो गया था। वह तीन पुत्रों के साथ मजदूरी करके बसर करती थी। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय आयुर्वेदिक कालेज में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल में छज्जा ढहने से राजगीर अंगद (35) पुत्र राधेश्याम (बिल्हौरा, बहराइच) गिरकर घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ठेकेदार नदारद हो गया। दो अन्य मजदूरों को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें