फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में उतरा करंट, ड्राइवर की जलकर मौत

विज्ञापन
Current landed in container, driver dies after burning - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा/अतर्रा। थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में फायर स्टेशन के नजदीक कर्वी से बांदा जा रहे नूडल्स लदे कंटेनर में 11 हजार वोल्ट करंट उतर आने से आग लग गई। ड्राइवर की जल कर मौत हो गई।
विज्ञापन

कर्वी (चित्रकूट) से बांदा जा रहे कंटेनर को शुक्रवार की दोपहर चालक बड़े लाल यादव निवासी कैलीडीह थाना फतनपुर (प्रतापगढ़) ने सड़क किनारे 11 हजार विद्युत लाइन के नीचे खड़ा कर पानी पीने चला गया। इस दौरान कंटेनर में करंट उतर आया। चालक जैसे ही कंटेनर पर चढ़ा तो करंट से झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। कंटेनर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ट्रक मालिक की जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें