फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान समेत चार घरों में चोरी

Sun, 28 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सीआरपीएफ जवान के घर समेत चार मकानों और दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का माल पार कर दिया। ताले तोड़कर जेवर और नगदी चुरा ले गए। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


खाईंपार मोहल्ला निवासी फूलचंद्र वर्मा सीआरपीएफ में जवान हैं। इन दिनों वह झारखंड में तैनात हैं। घर वाले यहीं रहते हैं। कई दिन पहले घर के लोग फूलचंद्र के पास चले गए। घर सूना था। शनिवार की रात चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लाकर तोड़ दिया।

उसमें रखे 10 हजार नकद और अटैची उठा ले गए। परिजनों के आने पर अटैची में रखे सामान का पता चलेगा। चोरों ने अगला निशाना इसी मोहल्ले में दीपक वर्मा के घर को बनाया। दीपक की पत्नी नीलू घर में परचून की दुकान किए है। चोरों ने ताला तोड़कर 3000 रुपये लगभग 25 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


 इसी मकान से सटे विधवा सुनीता वर्मा के घर से बक्से का ताला तोड़कर चार हजार नकद और लगभग 70 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए।  उधर, कालूकुआं पुलिस चौकी से चंद कदम दूर रमेश राजपूत के घर में किराएदार कमला देवी के कमरे से 15 हजार नकद और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। धीरज नगर (कालूकुआं) निवासी देवराज पटेल के घर दीवार फांदकर घुसे चोर बरामदे से दो सिलेंडर और साइकिल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें