फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 05 May 2017 12:10 AM IST
amar ujala banda
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : self
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी रोहित कुमार (35) पुत्र जगदीश राजपूत गुरुवार को सुबह गांव के राम-जानकी मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था। सवारियां भरकर अतर्रा से बांदा जा रही राज्य परिवहन निगम की बस ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। नाराज ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। यात्री जान बचाकर बस से नीचे आ गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ युवकों ने बस में तोड़फोड़ का प्रयास किया तो गांव के बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। गांव के लोगों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग शुरू कर दी। जाम लगने से एनएच के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे वाहनों पर सवार यात्री गर्मी से बिलबिलाते रहे। युवक को कुचलने वाली बस बांदा डिपो की बताई जाती है।


उधर, जाम लगने की खबर लगते ही उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह, नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी डा.राकेश मिश्र व कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। जाम लगाए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। तीन घंटे बाद एसडीएम के स्पीड ब्रेकर और मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें