फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आरोपी गुलाम गौस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरैनी। सरेशाम पड़ोस के घर ले जाकर युवती के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपी फरार हैं। इनमें एक आरोपी पर हत्यारे को तमंचा मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन


रविवार को शाम चार बजे कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव में 25 वर्षीय आसमा पत्नी कासिम को पड़ोस के घर में जबरन ले जाकर उसके सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां जोहरा ने गांव के ही गुलाम गौस पुत्र असलम नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके चाचा अब्दुल गफ्फार और पड़ोस के निसार अहमद पुत्र अहमद उल्ला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जोहरा ने हत्या से पूर्व बेटी से दुराचार का भी आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने रेप की भी धारा लगाई है।

आसमा की शादी हमीरपुर जिले के मौदहा के फत्ते पुरवा गांव में हुई थी। करीब एक साल से वह मायके में रह रही थी। आसमा के चाचा नसीम खां ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि रविवार को ही घटना से कुछ घंटे पहले आसमा का पति कासिम उसे लेेने आया हुआ था।
विज्ञापन


यह भी बताते हैं कि आरोपी गौस उसे ससुराल जाने से रोक रहा था। आसमा जाने को तैयार थी। शायद इसी बात पर गुलाम गौस ने उसकी हत्या कर दी। नरैनी कोतवाली पुलिस ने मुख्य अभियुक्त गुलाम गौस को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। अन्य दो आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। उधर, सोमवार को आसमा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें