फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी कालोनी में चोरों ने लाखों का माल पार किया

Wed, 25 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर चोरों ने दिन दहाड़े वीआईपी इलाके में सूने घर के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये समेत दो लाख के जेवरात पार कर दिए। डीएम आवास से चंद कदम दूर शुतरखाना में हुई।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर व्यवसायी रईस अहमद के मकान में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुस गए और सूटकेस और बक्से के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए।

रईस की पत्नी जायदा खातून पड़ोस में ननद के घर चली गई थी। पति और बेटा कचेहरी स्थित दुकान पर थे। कालू कुआं चौकी प्रभारी राममूरत पटेल घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो माह पूर्व इसी कालोनी में रामू खरे के सूने  आवास पर भी चोरों ने दिन में ही चोरों ने रुपये व जेवर पार कर दिए थे। इस घटना के कुछ दिन बाद  ही चोर फिर ताला तोड़कर छात्रों के  किराए के कमरों से सामान ले उड़े थे।

खत्री पहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक गिरवां निवासी राजाराम शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात घर पर पत्नी और उसके दो छोटे बच्चे छत पर सो रहे थे। चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस आए और बक्सों और अटैची में रखे जेवर व 40 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें