कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बिलगांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। अतर्रा तहसील के बिलगांव ग्राम पंचायत के राशनकार्ड धारकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। डीएम से कोटेदार के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि कोटेदार राशन व मिट्टी का तेल वितरण में धांधली करता है।
निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसे की वसूली की जाती है। विरोध करने पर दबंग कोटेदार धमकाता है। अगस्त व सितंबर का राशन नहीं बांटा। इससे गरीबों के घर भुखमरी है। पूर्ति निरीक्षक भी कोटेदार का साथ देकर धांधली को बढ़ावा दे रहे हैं।
डीएसओ से दो बार शिकायत की, पर उसका भी नतीजा नहीं निकला। सुदामा प्रसाद कोरी, कुन्ना, राकेश कुमार, विजयपाल यादव, चंद्रपाल, राजाभइया, पंचा, नत्थू प्रसाद, शिवमोहन, लोटन, द्वारका, शिवमोहन यादव, चुन्नू, बाबूलाल व संतोष समेत 50 से अधिक राशनकार्ड धारक शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।