फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जली आठवीं की छात्रा

Wed, 24 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहाकलां। खाना बनाते समय आग लगने से किशोरी की जलकर मौत हो गई। घर-गृहस्थी भी राख हो गई। एक अन्य घटना में खाना बनाते समय वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खप्टिहा में बस स्टैंड के पास रहने वाला पुन्ना प्रजापति बुधवार की सुबह पत्नी और बच्चों के साथ लकड़ी काटने जंगल गया था। घर में उसकी पुत्री मैना (14) अकेले खाना बना रही थी।

चूल्हे से मैना के कपड़ों में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। आग की लपटे देख पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मैना की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


खबर पाकर परिजन भी आ गए। मैना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी लल्लू (60) बुधवार को सुबह घर में खाना बना रहा था। चूल्हे की आग से उसके कपड़ों में आग लग गई।

शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे लल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लल्लू के दोनों लड़के परदेस में मजदूरी करते हैं। वह घर में अकेला रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें