फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नौ श्रद्धालु घायल

Mon, 15 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/कमासिन। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए। कई को मामूली चोटें आईं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अन्य दुर्घटनाओं में पांच घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव से तमाम श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से जमरेही नाथ मेला गए थे। सोमवार को शाम वापस आते समय सांड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

ग्रामीणों व पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में आरती (20), लक्ष्मिनिया (35), सोना (18), सुमन (16), शक्ति सिंह (12), लवली (25), राममनोहर (15), सुशील (8) व होरीलाल (9) शामिल हैं। ट्राली में सवार कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उधर, पैलानी कसबा निवासी हरीकृष्ण (22) पुत्र सुरेंद्र पैदल घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

उधर, धरमपुर (फतेहपुर) सुनैना (3) पुत्री राजू टेंपो की टक्कर से घायल हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी जगमोहन (50) पुत्र पछुवा व राम प्रताप (65) पुत्र बल्देव बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य घटना में शहर के गूलरनाका निवासी संजय (35) पुत्र गोपाल रोड रोलर चलाते समय गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें