फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान और गृहस्थी राख

Sat, 16 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
छनिहाडेरा में आग से आशियाना जलने से शोकाकुल परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खप्टिहाकलां। घर में आग लगने से दो भाइयों की गृहस्थी, अनाज और मकान राख हो गए। छनियाडेरा निवासी प्रेमचंद्र निषाद और उसका भाई कमल निषाद रविवार को सुबह घरों में ताला लगाकर परिवार समेत महुआ के फूल बिनने गए थे। इसी बीच मकान में आग लग गई। सब कुछ स्वाहा हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मकान का ताला तोड़कर आग बुझाई। प्रेमचंद्र की पत्नी पार्वती ने बताया कि चार क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल लाही, एक क्विंटल चना और एक क्विंटल अरहर जलकर राख हो गई। घर में खाने को दाना नहीं बचा। यही हाल छोटे भाई कमल निषाद का है। घटना की सूचना तहसीलदार और पैलानी थाने में दी गई है। पीड़ितों ने एसडीएम से आर्थिक मदद और राशन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें