फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने फांसी लगाई, एक की मौत

Fri, 16 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
दो युवतियों ने ससुराल में फांसी लगा ली। इनमें एक की मौत हो गई। दूसरी को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों समेत तीन ने जहर खा लिया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के मजरा कठिहापुरवा निवासी रेखा (35) पत्नी संतू सोनकर ने गुरुवार को सुबह खपरैल में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि घटना के समय वह अकेली थी। उसका मायका नरदहा (पन्ना) है।

पति ने मानसिक रूप से बीमार होने से फांसी लगाना बताया। मृतका के तीन पुत्रियां हैं। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव निवासी सुनीता (35) पत्नी हरीकृष्ण ने गुरुवार को दोपहर घर में फांसी लगा ली। पति ने बताया कि देवर और देवरानी से विवाद के बाद उसने फांसी लगाई है। उसे जिला अस्पताल से नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, क्योटरा मोहल्ला निवासी गीता (28) पत्नी महेश ने गुरुवार को दोपहर घर में जहर खा लिया। मां ने बताया कि पति से विवाद के बाद उसने जहर खाया। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी नूरजहां (25) पत्नी मुस्तकीम ने बुधवार की रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक अन्य घटना में नरैनी निवासी नरेश (25) पुत्र रामस्वरूप ने बुधवार की रात घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें