फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने वाले फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी दबोचे

Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी बन दुकानदार का अपहरण करने, एक लाख की फिरौती मांगने और 50 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मामला चार अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे का है। दादरी गेट पर शोरे वाले कॉम्पलेक्स में दुकानदार नवीन घर जाने की तैयारी में था, तभी चार व्यक्ति उसके पास पहुंचे। उन्होंने अपने आपको एंटी करप्शन अधिकारी बताते हुए व्यवसायी का मोबाइल छीन लिया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। नवीन के अनुसार उसका अपहरण कर उसे रोहतक रोड पर ले जाया गया। एक व्यक्ति हाथ में कार्ड तथा कैमरा लिए हुए था। उक्त फर्जी अधिकारियों ने व्यवसायी से एक लाख रुपये की मांग की। दुकानदार के पास करीब 50 हजार की नगदी थी, जो छीन ली और बस स्टैंड पर छोड़ भाग गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तोशाम बाइपास पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीन निवासी उगलान, गोपाल और गजे सिंह निवासी मानहेरू के रूप में हुई। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और रिकवरी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें