फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बालिका समेत दो की मौत

Fri, 04 May 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बांस के सहारे बिजली तार।
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में करंट से एक बालक और एक बालिका की मौत हो गई। शौच के लिए जा रहे बालक की मौत टूटी पड़ी घरेलू कनेक्शन की लाइन की चपेट में आने से हुई है, जबकि  बालिका शादी समारोह के दौरान टेंट के पाइप में करंट उतर आने से हादसे का शिकार हुई।  

विज्ञापन


पहली घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की है। बृहस्पतिवार की शाम बच्ची की पुत्री की बारात आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। डांस भी हो रहा था। इसी बीच पड़ोसी कालीचरन की 11 वर्षीय पुत्री अंजू ने टेंट में लगे लोहे का पोल पकड़ लिया। उसमें करंट था। अंजू चिपक गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक बिजली बंद कर उसे पोल से अलग किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच पुलिस आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि अंजू पांच बहनों में सबसे छोटी थी। 

दूसरी घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के आदर्श गांव कटरा कालिंजर में हुई। शुक्रवार दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे छोटे यादव का 10 वर्षीय पुत्र सचिन शौच के लिए गांव के बाहर मैदान में जा रहा था। रास्ते में घरेलू कनेक्शन की बिजली लाइन टूटकर जमीन पर पड़ी हुई थी। सचिन का उस पर पैर पड़ गया, जिससे वह करंट में चिपक गया। उसकी वहीं मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग ने गांव की बस्ती तक खंभे गाड़कर लाइन खींच दी है, लेकिन उसमें करंट चालू नहीं किया है। ऐसे में मजबूरन लोग बांस और लट्ठों के सहारे अपने घरों तक दूर से लाइन खींचकर लाए हैं। ऐसी ही लाइन में बालक की जान गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


झुलसे युवक की अस्पताल में मौत  
बांदा। मकान में लगी आग बुझाने में झुलसे युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में बृहस्पतिवार की रात देशराज (35) पुत्र रामसिंह के घर में आग लग गई थी। आग बुझाने में देशराज गंभीर रूप से झुलस गया था। शुक्रवार को तड़के उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें