ऑन ड्यूटी रेलवे कर्मचारी की मौत
हापुड़। रेलवे स्टेशन पर इलैक्ट्रीशियन विभाग में एमसीएम के पद पर कार्यरत एक रेलवे कर्मचारी की डयूटी रूम में मौत हो गयी। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी शेरू सिंह नगर रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रीशियन विभाग में एमसीएम के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी डयूटी पर आ गए थे। एसएस इलैक्ट्रीशियन हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि डयूटी रूम में काम करते वक्त अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी। रेलवे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, वहीं जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।