फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के नाम पर धोखाधड़ी पर भड़के प्रशिक्षार्थी

Sun, 02 Sep 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं से जानकारी लेते इंसपेक्टर एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंप्यूटर कोर्स और हेल्थ प्रशिक्षण के नाम पर भारी भरकम शुल्क वसूल कर नौकरी का भरोसा दिलाने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए यहां प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने हंगामा मचा दिया। पुलिस ने प्रशिक्षण सेंटर के दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


उनसे अभिलेख तलब कर जांच कर रही है। शहर के रोडवेज के पास काफी दिनों से एक कंपनी एशियन कंप्यूटर प्रशिक्षण के नाम पर 14,999 रुपये और हेल्थ प्रशिक्षण के लिए 11,999 रुपये शुल्क वसूल कर ट्रेनिंग दे रही है। कंपनी संचालकों ने प्रशिक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि ताकि छह माह की ट्रेनिंग के बाद उन्हें जॉब दिलाया जाएगा। लेकिन अब कई प्रशिक्षार्थियों को नौ माह बीत गए। उन्हें जॉब नहीं मिला।

इस पर कुछ छात्र-छात्राओं ने पुलिस को शिकायत कर दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह और उप निरीक्षक शालिनी भदौरिया फोर्स के साथ पहुंच गए और छात्र-छात्राओं से पूरी जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण सेंटर के दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके अभिलेखों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें