बांदा। अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में चालक की मौत
हो गई। दूसरे चालक समेत पांच घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव
निवासी लल्ला (26) पुत्र रामविशाल शुक्रवार को शाम ट्रैक्टर में तिल की फसल
लेकर खलिहान जा रहा था। गांव के पास ट्रैक्टर पलट जाने से चालक समेत
ट्रैक्टर सवार राजेश (25) भी दब गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सीधा कर दोनों
को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने चालक
को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में डंफर चालक खैराडा गांव निवासी
नंदू गोस्वामी कबरई से डस्ट लेकर अंडौली गांव जा रहा था। उमरहनी गांव से
कुछ पहले गड्ढे में डंफर पलट गया।
चालक समेत खलासी बारातीलाल (30)
पुत्र रामसेवक, शिवपूजन (28) पुत्र मंगल (खैराडा) घायल हो गए। ग्रामीणों ने
घायलों को सीएचसी, बबेरू पहुंचाया। चालक नंदू को गंभीर हालत में जिला
अस्पताल भेज दिया गया।