फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेरेबंदी पर युवक को छोड़ भाग गए बदमाश

Fri, 02 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर चट्टी से शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को उठा लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके से युवक को लेकर भाग रहे बदमाशों की सूचना घरवालों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया। पुलिस की घेराबंदी को देख बदमाश युवक को रास्ते में ही उतार कर फरार हो गए। पुलिस घटना के संबंध में उससेे पूछताछ कर रही है।

काशीपुर गांव निवासी मृत्युंजय राय पुत्र श्रीकृष्ण राय घर से बाइक से शहर आ रहा था। अभी वह सतनी सराय पुलिस चौकी अंतर्गत काशीपुर चट्टी पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। युवक के मुताबिक उनके पास असलहा भी था।
विज्ञापन


इसी बीच घटना की सूचना किसी ने मृत्युंजय के घर वालों को दी। थोड़ी ही देर में घर के सदस्य और दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम तथा सतनी सराय पुलिस चौकी को दी। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस कप्तान अनीस अहमद के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बदमाश युवक को बिचला घाट पुलिस चौकी अंतर्गत चाबी घाट के पास छोड़ कर फरार हो गए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें