फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बने वाहन तीन की मौत

Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर कार व टेंपो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। एक को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। एक और घटना में ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार राहगीर जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गांधी नगर (तिंदवारी) निवासी भूपेंद्र गिरि (30) पुत्र होरीलाल बुधवार की रात पड़ोसियों के साथ मार्शल जीप से पैलानी जा रहे थे। चालक समेत छह लोग सवार थे। पैलानी कसबे से कुछ पहले ककनारे नाले के मोड़ पर तेज रफ्तार मार्शल पलट कर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जीप सवार भूपेंद्र समेत उनका साला सरवन (32) पुत्र नत्थू गिरि निवासी सीतापुर (चित्रकूट), पुरानी तिंदवारी निवासी धर्मेंद्र उर्फ पल्ला गिरि (33) व महेंद्र गिरि उर्फ गोला (26) पुत्रगण मुन्नीलाल और नई तिंदवारी निवासी राजू गिरि (40) पुत्र भोला व चालक तरुण (30) निवासी गांधी नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में भूपेंद्र की मौत हो गई। सरवन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के भतीजे बृजेश ने बताया कि सभी लोग कुंभ मेला नासिक (महाराष्ट्र) जाने के लिए पैलानी कसबे से कुछ रिश्तेदारों को लेने जा रहे थे।

उधर, कुुशवाहा नगर निवासी राजेश (30) पुत्र चुन्नीलाल बुधवार की रात डिंगवाही से टेंपो से बांदा आ रहा था। बड़ोखर खुर्द गांव के पास सामने से आ रही कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो सवार राजेश समेत रामआसरे (62) पुत्र सिपाही लाल निवासी खाईंपार और चालक अमित (21) पुत्र अवधेश तिवारी (खूंटी चौराहा) घायल हो गए।

सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से राजेश को कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह पेंटिंग करके परिवार पालता था। उधर, छिबांव गांव के मजरा भालू का पुरवा निवासी कल्लू रैदास (60) पुत्र महावीर गुरुवार को दोपहर दवा लेने खुरहंड चौराहा आया था।

रास्ते में ईंट से भरे ट्रैक्टर से कुचल गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक और उसका बड़ा पुत्र बिंदा मजदूरी करके परिवार पालते थे। अन्य घटनाओं में खुरहंड स्टेशन निवासी प्रहलाद कुमार (35) पुत्र रामकरन बुधवार को शाम बाइक पर बांदा से गांव जाते समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया।

आईटीआई की छात्रा अनुराधा (18) पुत्री अखिलेश (तिंदवारी) गुरुवार को कालेज से पैदल जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। बाइक सवार श्यामलाल (48) ब्रह्मा डेरा (कनवारा) भी घायल हो गया। वह डीआईजी के यहां फालोअर है। उधर, सिविल लाइन (अतर्रा) निवासी रज्जू (30) पुत्र शीतल गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें