फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास कुएं मेें कूदकर युवक ने दी जान

Sat, 29 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत युवक ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। परिजनों और पड़ोसियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। 20 साल पहले उसके बड़े भाई ने भी इसी कुएं में कूदकर जान दी थी।
विज्ञापन


शहर के छोटी बाजार झंडा चौराहा निवासी मुन्ना उर्फ गुंडा (35) पुत्र उत्तम मंसूरी शुक्रवार की रात 10 बजे कालवनगंज पुलिस चौकी के पीछे कुएं में लोहे के जाल की खिड़की खोलकर कूद गया। आवाज सुनकर पड़ोसियों और उसके भाई पप्पू आदि ने कुएं में उतरकर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी।

पप्पू ने बताया कि तीन साल से पैर में फाइलेरिया होने से वह परेशान था। काफी इलाज के बाद ठीक न होने पर उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया कि 20 साल पहले बड़े भाई बिल्लर ने भी इसी कुएं में कूदकर जान दे दी थी। मृतक मुन्ना शादी-समारोहों में हलवाइयों के साथ मजदूरी करता था। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें