फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने जान दी

Fri, 05 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट इंस्टीट्यूट में नौकरी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कानपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के बागपुर गांव का अनिल शुक्ला (26) यहां केसीएनआईटी में तीन माह से काम करता था। हास्टल के एक रूम में रहता था। बृहस्पतिवार की रात कमरे में ही फांसी लगा ली।

शुक्रवार को सुबह उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी गई। उसके साथ काम करने वालों ने बताया कि शनिवार को वह अपने गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटने के बाद तनाव में था। माना जा रहा है कि घरेलू परिस्थितियों के चलते खुदकुशी कर ली। मृतक के एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें