फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पति पर हमला

Fri, 05 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी सुभावती देवी के पति पूर्व प्रमुख रिखदेव यादव पर गुरुवार रात हमला किया गया। घटना के समय वह प्रचार कर लौट रहे थे। भंवरनाथ-तहबरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गांधी आश्रम पुल के पास बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन संयोग रहा कि गोली पहिए में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। शुक्रवार को रिखदेव ने एसपी से मिलकर घटना स अवगत कराया।
विज्ञापन



तहबरपुर थाना क्षेत्र के पूरा अचानक गांव निवासी रिखदेव यादव तहबरपुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख हैं। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह पत्नी के लिए प्रचार कर जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। जैसे ही भवरनाथ-तहबरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गांधी आश्रम पुल के पास पहुंचे, सामने से आए स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया।


गोली रिखदेव की स्कार्पियो के पिछले चक्के  में लगी। घटना के समय रिखदेव के साथ पांच समर्थक भी थे। जब तक वे कुछ समझ पाते, हमलावर जिला मुख्यालय की ओर फरार हो गए। एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि रिखदेव की शिकायत पर एसओ तहबरपुर को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और जांच र  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें