फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को जिंदा फूंका

Sun, 11 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। युवक ने आग लगाकर खुद को जिंदा फूंक दिया। आग से घर गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। परिजन युवक को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

 
कस्बे के औगासी रोड मरका तिराहा निवासी वीरेंद्र उर्फ लल्लू (19) पुत्र गंगा प्रसाद ने रविवार को शाम अपने घर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय परिजन मकान के अगले हिस्से में दुकान पर बैठे थे। धुआं उठने पर अंदर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की।

जब तक आग बुझा पाते तब तक युवक की मौत हो गई। पिता गंगा प्रसाद ने बताया कि मृतक काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। आग लगने से घर गृहस्थी व अनाज जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सामूहिक भोज में खाना बनाते समय तेल की खौलती कड़ाही में गिरकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अन्य घटनाओं में युवती व किशोरी आग से झुलस गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के  ाूरी गांव निवासी सुनील (28) पुत्र मइयादीन रविवार को सुबह पितृ विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने भाई की ससुराल बछौंधा गांव गया था। सामूहिक भोज के लिए बड़े कड़ाह में पूड़ी निकालते समय चक्कर आने से खौलते तेल में गिरकर झुलस गया।

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा गांव निवासी रन्नो देवी (35) पत्नी सुरेश सिंह रविवार को तड़के संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गई। पति सुरेश सिंह ने बताया कि अंधेरे कमरे में छत्ती पर रखा चिराग गिरने से कपड़ों में आग लग गई। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी सुनीता (16) पुत्री नत्थू शनिवार की रात खाना बनाते समय चूल्हे से कपड़ों में आग लगने से झुलस गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें