फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर धर्मेंद्र किरठल फरार

Sun, 11 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में जिला पंचायत वार्ड पांच के सदस्य पद की उम्मीदवार सुरेशो देवी के लिए उनका बेटा हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल सैकड़ों लोगों के साथ रमाला गांव में प्रचार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर धर्मेंद्र फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र किरठल रविवार को रमाला गांव में अपनी मां सुरेशो देवी का चुनाव प्रचार कर रहा था। सूचना मिली की धर्मेंद्र के साथ बाहर लोग असलहा लिए हुए हैं। पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देकर धर्मेंद्र किरठल और उसके साथ असलहा लिए हुए युवक दीवार कूदकर खेतों के रास्ते फरार हो गए।

इस दौरान उनकी चप्पल भी रोड पर पड़ी रह गई। पुलिस ने धर्मेंद्र किरठल और उसके साथियों को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन दिन पूर्व पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसके मकान पर दबिश दी थी। उस समय भी वह पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। रमाला सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल से चुनाव में शांतिभंग की आशंका बनी हुई है। इसी के मद्देनजर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें