फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर साथी ने ही की थी बिट्टू की हत्या

Sun, 01 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व युवक की हत्या कर माइनर किनारे शव फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, रुपये मांगने पर साथी ने ही बिट्टू की हत्या की थी।
विज्ञापन


गिरवां प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को कच्ची सड़क के पास से आरोपी लवकुश अवस्थी पुत्र सुरेंद्र (लुकतरा) को गिरफ्तार किया गया। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह (लवकुश) बिट्टूराम के साथ गुड़गांव में काम करते थे। बिट्टू ने लवकुश से उधारी के पैसे मांगे तो उसने हत्या की योजना बना डाली। लवकुश ने उसे बांदा बुलाया। शाम को एक ढाबे में खाना के बाद शराब के नशे में बाइक से उसे खुरहंड माइनर के पास ले गया और धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


शव माइनर के किनारे छिपा दिया। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन की बाइक भी बरामद की है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को खुरहंड चौकी पुलिस ने खुरहंड गांव के नजदीक माइनर में अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था।

उसकी पहचान जेब में मिले कागजों के आधार पर बिट्टूराम पुत्र लक्षू राम निवासी भगता पाटली (कटरा-जम्मू) के रूप में की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें