फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय को पीटा

Fri, 02 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए दो हजार रुपये मांगने पर नाराज तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। वार्ड ब्वाय की जमकर धुनाई की। पुलिस और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के आने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


घटना बुधवार की रात की है। पैलानी क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव के राजू कुशवाहा (35) को बुखार तेज होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने इलाज के लिए 2000 रुपये मांगे।

उसे एक हजार रुपये दे दिए गए, फिर भी वह इलाज के लिए नहीं तैयार हुआ। उसने मरीज को कानपुर रेफर करा दिया। इस पर परिजनों ने एक हजार रुपये वापस मांगे। वार्ड ब्वाय ने उनसे बदसलूकी की।
विज्ञापन


इस पर परिजन भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। लगभग एक घंटा तक हंगामा चला। सीएमएस डा. शेखर और सिविल लाइन चौकी प्रभारी राममूरत पटेल ने आकर मामला निपटाया। कर्मचारी से एक हजार रुपये वापस मिलने के बाद परिजन राजू को इलाज के लिए कानपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें