बांदा/बबेरू। चुनाव प्रचार में लगी मैजिक पर पेड़ गिर
गया, इससे चालक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में पिकअप पलटने से किसान की
मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम
कराया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के मजरा शंकर पुरवा
निवासी इंद्रजीत उर्फ पप्पू (35) पुत्र बुआराम बुधवार को शाम जिला पंचायत
चुनाव प्रचार में अपनी मैजिक टेंपो लेकर कालिंजर क्षेत्र जा रहा था। सढ़ा
गांव के पास अचानक पेड़ टूट कर मैजिक के ऊपर आ गिरा।
मैजिक
क्षतिग्रस्त हो गई। प्रचार वाहन में मौजूद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
महेंद्र सिंह वर्मा आदि उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसे
मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
एक
अन्य घटना में फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानांतर्गत लच्छीरामपुर निवासी
किसान अशोक कुमार (45) पुत्र भगवानदीन, राजाराम (50) पुत्र राममनोहर,
सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र गोपी और मइयादीन (45) पुत्र अशोक पिकअप में
सब्जी लेकर अतर्रा जा रहे थे।
कस्बे से कुछ पहले तेज रफ्तार पिकअप
पलट गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। किसान अशोक की अस्पताल ले जाते
समय रास्ते में मौत हो गई। राजाराम, सुरेंद्र, मइयादीन गंभीर रूप से घायल
हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों को
जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।