बांदा। सूने घर में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या की वजह बीमारी बता
रहे हैं। उधर, दो अन्य घटनाओं में युवती व युवक ने जहर खाकर जान देने की
कोशिश की।
मटौंध थाना क्षेत्र के अंछरौड़ गांव में भूरी (17) पुत्री
मुन्नीलाल ने शनिवार को शाम सूने घर में खपरैल की धन्नी पर दुपट्टे से
फांसी लगा ली। मां फूल कुंवर ने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग खेत गए
थे।
शाम को वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दीवार फांदकर
अंदर पहुंचे तो शव लटका मिला। मां के मुताबिक उसे पांच साल से टीबी थी। इसी
से परेशान होकर जान दे दी।
उधर, शहर के खुटला मोहल्ला निवासी शबनम (29) पत्नी शाकिर बेग ने घरेलू कलह के चलते शनिवार को रात ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया।
एक
अन्य घटना में पुलिस लाइन निवासी राकेश कुमार (22) पुत्र राजाराम ने
शनिवार की रात घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला
अस्पताल पहुंचाया।