खुरहंड क्षेत्र के बंडे गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरों ने सेंध लगाई। उधर चोरों ने काली देवी मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। उधर, खुरहंड क्षेत्र के बंडे गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरों ने सेंध लगाई।
छावनी स्थित काली देवी मंदिर में रविवार को तड़के चोरों ने दीवार में लगा लोहे का दानपात्र (लाकर) तोड़ दिया और उसमें पड़े रुपये निकाल लिए। पुजारी सुरेश कुमार यह नहीं बता पाए कि दान पात्र में कितने रुपए थे ? कोतवाली में सूचना दी। बताया कि नवरात्र के समय ही दानपात्र खोला जाता था। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
खुरहंड प्रतिनिधि के मुताबिक बंडे गांव में शनिवार की रात चोरों ने जग प्रसाद, रामकिशोर व शिवबरन के घरों में सेंध लगाई। चोरों ने घरों के बाहर की कुंडी बंद कर दी। जग प्रसाद के शोर मचाने पर चोर भाग गए। तीनों घर सटे होने से रामकिशोर व शिवबरन के घर भी सेंध के बावजूद चोरी से बच गए। थानाध्यक्ष गिरवां ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों का पता लगाने का भरोसा दिया।
उधर, बड़ोखर बुजुर्ग प्रतिनिधि के मुताबिक दो दिन पूर्व चोर विनय कुशवाहा की मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर 3000 रुपये नकद समेत लगभग 50 हजार रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए थे। गिरवां थाना पुलिस ने पड़ोसी तुलसीदास पुत्र गोरेलाल को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन व सामान बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक, डीएम के पेशकार के दरवाजे पर खड़ी नई बोलेरो चोरों ने पार कर दी।
लेखपाल कालोनी गोपाल नगर निवासी नत्थूराम यादव कर्वी में जिलाधिकारी न्यायालय में पेशकार हैं। थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उन्होंने घर के दरवाजे पर बोलेरो खड़ी की थी। सुबह दरवाजे से बोलेरो गायब मिली।