फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की निर्मम हत्या, शव नाले में फेंका

Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

युवती की निर्ममतापूर्वक हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। हत्यारे युवती का दाहिना हाथ काटकर ले गए। गर्दन पर भी गहरा घाव था। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ने भी मुआयना किया। अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव पोस्टमार्टम रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन


घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि बबेरू रोड पर बिलबई गांव के पास पुल के नीचे युवती का शव पड़ा हुआ है। इस पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके कपड़े कुछ दूर रखे हुए थे। गर्दन पर गहरा घाव और दाहिना हाथ कटा हुआ था। शरीर पर और भी चोटों के निशान थे। मुंह आदि में मिट्टी और कीचड़ लगा था।

पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा और अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली बालेंदु गौतम व बबेरू कोतवाली प्रभारी एके सिंह भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से शिनाख्त का प्रयास कराया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


रेप या गैंगरेप की भी आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका पता चलेगा। देहात कोतवाली में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 302 व 201 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें