फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चली कुल्हाड़ी

Wed, 30 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जमीन के विवाद में लाठियां और कुल्हाड़ी चलने से तीन लहूलुहान हो गए। उधर, चुनाव की रंजिश में हमलावरों ने तीन को घायल कर दिया। मारपीट की अन्य घटना में हमलावरों ने महिला को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव में बुधवार को सुबह लल्लू (58) और बाबू (47) के बीच जमीन के विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी चल गई। एक पक्ष से लल्लू और दूसरे पक्ष के बाबू व देवराज (38) लहूलुहान हुए।

लल्लू ने बताया कि उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। विरोध करने पर देवीदीन, देवराज, बाबू और राहुल ने हमला कर दिया। उधर, बाबू का कहना है कि लल्लू रास्ते पर कंटीली डालें डाल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हमलावरों ने राजकुमार (32) पुत्र विद्याधर दुबे और उसके भाई दीपक दुबे (29) व बहन राजकुमारी (23) को हमलावरों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

घर के दरवाजे तोड़ दिए और महिलाओं से अभद्रता की। राजकुमार ने बताया कि हमलावर ने ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उन्होंने दूसरे प्रत्याशी का प्रचार किया था।

इसी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में हमला किया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी भवानी (40) पत्नी शिवमोहन को बुधवार को सुबह खेत में पानी लगाने के विवाद में पड़ोसी ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें