फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

Sat, 07 Jul 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
poison shimla
विज्ञापन

बेटी के इलाज के लिए दो साल पहले लिया कर्ज अदा न कर पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर के अन्य लोग खेत गए थे।  बदौसा थाने के हड़हा गांव निवासी शिवप्रसाद (50) शनिवार को सुबह घर में अकेला था तभी उसने जहर खा लिया। परिजन लौटे तो उसे गंभीर अवस्था में तड़पते हुए देखा।

विज्ञापन


पड़ोसियों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी कमला ने बताया कि बड़े पुत्र लवलेश की शादी हो चुकी है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बड़ा बेटा बाहर मजदूरी करता है।

छोटा पिता के साथ हाथ बंटाता है। पत्नी ने बताया कि दो साल पहले पुत्री कमलेश के गुर्दे खराब हो गए थे। इलाज के लिए पिता शिव प्रसाद ने साहूकारों से करीब ढाई लाख रुपये कर्ज ले रखा था। उसे आज तक चुकता नहीं कर पाया। पुत्री भी नहीं बच पाई। इससे वह परेशान था। मृतक के पिता के पास दो भीगे जमीन थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें