फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत

Fri, 08 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। जेसीबी से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक जेसीबी समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी चंद्रशेखर (22) पुत्र श्रीपाल गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर पर मिट्टी भरकर लौट रहा था। वह गांव के नजदीक पहुंचा था कि तेज रफ्तार से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी। मिट्टी भरी ट्राली पलटने से ट्रैक्टर चालकचंद्रशेखर नीचे दब गया।

जब तक राहगीरों ने उसे बाहर निकाला उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक 10 दिनों बाद मृतक का तिलक चढ़ना था। 22 अप्रैल को कौशांबी जनपद के इमली तिलहर गांव बारात जानी थी। दूसरी तरफ  गुरुवार को सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर लौट रहा ग्रामीणोें से भरी ट्रैक्टर ट्राली नदी की चढ़ाई चढ़ते समय पलट गया।
विज्ञापन


इसमें सवार रामसिया (32), गरीबा (70), चंदा (65), सोहना (19) और मुन्ना (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और सभी को सीएचसी बबेरू पहुंचाया। यहां पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें