सिकंदराराऊ। नौकरी का झांसा देकर एक युवक ने दलित युवती से पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये मांगने पर युवक ने उसके साथ रेप किया। युवती ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बे की एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि फरीदाबाद निवासी एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो युवती ने पैसे वापस करने की कहा।
दबाव के चलते युवक ने दो लाख चालीस हजार रुपये वापस कर दिए, बाकी शीघ्र देने का वायदा किया। 30 अक्टूबर को पीड़ित युवती उस युवक के गांव पैसा लेने गई तो युवक क्रोधित हो गया और उसका रेप कर डाला। कोतवाली में रिपोर्ट न दर्ज किए जाने पर युवती ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।