फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। तिलकोत्सव में शरीक होने जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल हो गए। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी सुधीर कुमार उर्फ कल्लू (18) पुत्र शंभूनाथ सोमवार को दोपहर अपनी बहन की नंद का तिलक लेकर परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बिलगांव से सिंहपुर जा रहा था। सुधीर बाइक पर था। अन्य परिजन बोलेरो में थे।

बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि बाघा गांव के पास सुधीर बाइक खड़ी कर हैंडपंप में पानी पीने लगा। इसी बीच ओरन से आ रहे बालू भरे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्राली भी पलट गई। जिला अस्पताल लाते समय सुधीर की मौत हो गई। सुधीर दो भाइयों में छोटा था और इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। ट्रैक्टर चालक रामबहोरी पुत्र भइयालाल (ओरन) को परिजनों ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में पन्ना जिले के कटेर्रा गांव निवासी रमेश (22) पुत्र सीताराम प्रजापति अपने चाचा चुनुबाद (25) पुत्र बेटा के साथ सोमवार को सुबह बाइक पर अजयगढ़ जाते समय पुंगरी पुलिया के पास एक अन्य बाइक की भिड़ंत से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार रामजी (25) निवासी बंजरपुरवा (पुंगरी, नरैनी) भी घायल हो गया।

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के मनोहर पुरवा गांव का सुरेश (35) पुत्र रामकिशुन खुरहंड सब स्टेशन से खंभे लेकर जाते समय ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने पर खंभे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में आर्य कन्या इंटर कालेज में इंटर की छात्रा बबली (16) पुत्री सुरेश गुप्ता (सर्वोदय नगर) साइकिल से घर जाते समय ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रज्जू (65) पुत्र कृष्णा रविवार की रात हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी रामानंदी (48) पुत्र रामआसरे उर्फ लाला सोमवार को सुबह अपने पुत्र राजनारायण (23) के साथ बाइक पर नरैनी आते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें