फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गुजरात जा रही महिला की मौत

Thu, 05 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कार से गुजरात जा रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि यूपी-100 पुलिस व 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन समय से कोई नहीं आया। इससे घायल पत्नी को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। वहां से गुजर रहे डीएम भी अस्पताल पहुंच गए।  

विज्ञापन


रायबरेली जनपद के परसदेपुर गांव का पुत्तीलाल गुरुवार को पत्नी के तसाथ कार से सूरत जा रहा था। तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के निकट फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। कार पलटकर खाईं में जा गिरी। घायल पुत्तीलाल ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल हो गई पत्नी अमनपति (42) को अस्पताल पहुंचाने के लिए यूपी-100 पुलिस और 108 एंबुलेंस को कई बार फोन लगाया।

काफी देर तक मदद न मिलने पर वह टेंपो से पत्नी को पीएचसी लाया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ.संतोष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी डीपी गिरि ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। यहां जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें