बांदा। सपा नेता बादल खां दोहरे हत्याकांड मामले में मृतक सपा नेता की पत्नी नाजमा द्वारा दी गई अर्जी पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश केके अस्थाना ने यहां के कारागार अधीक्षक से तीन दिनों के अंदर जवाब तलब किया है।
नाजमा ने मंगलवार को अर्जी दी थी कि हत्याभियुक्त जितेंद्र सिंह व छोटे खां को बांदा से किसी अन्य जिले की जेल में भेजने के शासन और न्यायालय से आदेश हो चुके हैं, लेकिन अभियुक्त धनबल और रसूख के चलते यहां से स्थानांतरित नहीं किए जा रहे। यह भी कहा कि अभियुक्तों से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है।
इस अर्जी पर अभियुक्तों के अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताते हुए अदालत से कुछ समय मांगा था। अदालत ने उन्हें आपत्ति दाखिल करने के लिए मोहलत देने के साथ ही जेल अधीक्षक से तीन दिन में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई सात जून को होगी।