फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बरामद मादक पदार्थ की जानकारी देतीं एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। कच्ची शराब और मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की कीमत 40 हजार रुपये के करीब बताई है। आरोपी की बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

मंगलवार को एसपी नेहा पांडेय ने सभी थानाध्यक्षों को मादक पदार्थ की बिक्री और कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर बरामदगी के निर्देश दिए थे। देर रात सदर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ आवास विकास तिराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गंगाघाट के अहमदनगर मोहल्ला निवासी अशोक निषाद बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने उसे पकड़ने के लिए टीम के साथ जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीतांबर नगर मोहल्ले के पास आरोपी को बाइक से आता देख पुलिस ने उसे दबोच लिया। बैग की तलाशी में पांच किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने गांजे की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी मादक पदार्थ बिक्री में तीन बार जेल जा चुका है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें