फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का शव केन नदी में मिला

Tue, 22 Aug 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में घर के बाहर से लापता हुए छह साल के बच्चे का शव करीब 18 घंटे बाद तीन किलोमीटर दूर केन नदी में मिला। पिता ने चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे महज एक बिस्वा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पिता ने सात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुकुवा खास गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे संतोष निषाद का बेटा अंगद (6) दरवाजे पर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर केन नदी में बालक का शव देख मछुआरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस पर पिता संतोष निषाद ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को पानी में डुबोकर मारा गया है। इसमें उसके चचेरे भाइयों का हाथ है। खेत की एक बिस्वा जमीन को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़ा हो चुका है। तीन महीने पहले उसके घर में आग भी लगा दी गई थी। थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उसने यही तहरीर पुलिस को दी है। अंगद गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। उधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि संतोष की ओर से मिली तहरीर में डूबकर मरने की बात कही गई है। किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। लेकिन अगर अब वह ऐसी कोई तहरीर देता है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाने के बाद जांच की जाएगी और उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें