फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Fri, 27 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव निवासी रामबरन (35) पुत्र सियाराम निषाद बृहस्पतिवार की रात निभौर गांव से ट्रैक्टर पर बारात से वापस लौट रहा था। औगासी गांव में उसे बाकल गांव के तीन लोगों ने ट्रैक्टर से उतार लिया। ट्रैक्टर समेत अन्य बाराती बाकल गांव चले गए।

शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने मुर्गा व गोश्त की दुकान के पीछे नाले में उसका शव पड़ा देखा। माना जा रहा है कि धारदार हथियार व सरियों से पीटकर हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने गांव के स्वजातीय कल्लू पुत्र श्रीकेशन, सुनील पुत्र कल्लू व विशंभर पुत्र जगमोहन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।

थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर व क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद थाना पुलिस को हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें