आरोपी की मां देवा और मामा देवीदीन को जेल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शहर कोतवाली के छोटा पुरवा में 31 जनवरी की रात हुए चौहरे हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी अमित उर्फ गोलू को पांच दिनों बाद गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब गुरुवार को उसकी मां देवा और मामा देवीदीन को भी पुलिस ने जेल भेज दिया।
यह दोनों उपरोक्त मामले में धारा 120 बी के अभियुक्त बनाए गए हैं। उधर, अपर एसपी लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि सामूहिक हत्याकांड की चश्मदीद बालिका रान्शी और उसके भाई अवधनरेश की सुरक्षा घरवालों की इच्छा तक बरकरार रहेगी।