बांदा।अलग-अलग घटनाओं में किशोर और युवक ने फांसी लगाकर जान
दे दी। किशोर रुपये चोरी हो जाने से तनाव में था। उधर, युवक की फांसी की
वजह परिजन कर्ज बता रहे हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव
निवासी जयदेव सिंह (17) पुत्र रामकृपाल ने रविवार को शाम घर के कमरे में
फांसी लगा ली। खेत से लौटने पर मां ने से फांसी पर टंगा देखा तो पड़ोसियों
और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए
भेजा।
मृतक की मां सुधा ने बताया कि जयदेव बड़े भाई और पिता के साथ
सूरत में काम करता था। चार दिन पहले सूरत से गांव आते समय ट्रेन में
जेबकतरों ने उसकी जेब से 16 हजार रुपये चुरा लिए। गाढ़ी कमाई चोरी हो जाने
से वह परेशान था। तनाव में शराब पीकर फांसी पर झूल गया। सूरत में काम कर
रहे पिता और बड़े भाई को घटना की सूचना दी गई है।
एक अन्य घटना में
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी शिव किशुन (38) पुत्र सिपाही
लाल रविवार को अपनी भाभी को लेकर उसके मायके अमलोहरा (बिसंडा) गांव
निमंत्रण में गया था। रविवार को सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव अंगौछे
से फंदे पर टंगा मिला।
खबर मिलने पर ओरन चौकी पुलिस ने शव फंदे से
उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई
थी। इसके बाद से वह भाई के साथ रहता था।
भाभी माया और भाई रामकिशुन
ने बताया कि शिव किशन पर गांव वालों का 50 हजार और इलाहाबाद यूपी ग्रामीण
बैंक का 35 हजार रुपये कर्ज था। दो साल से फसल बर्बाद होने से अपने हिस्से
की तीन बीघा जमीन भी गिरवी रख दी थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगाकर जान दे
दी।